गोरखपुर

साहिल बने कौन बनेगा सैकडापति के तीसरे विजेता, अनुदेशक विक्रम सिंह ने दिया ईनाम

Satyapal Singh Kaushik
17 Dec 2022 10:30 PM IST
साहिल बने कौन बनेगा सैकडापति के तीसरे विजेता, अनुदेशक विक्रम सिंह ने दिया ईनाम
x
कंपोजिट विद्यालय नारायणपुर में आयोजित इस अद्भुत शो को अनुदेशक विक्रम सिंह होस्ट करते हैं।

कंपोजिट विद्यालय नारायणपुर में आयोजित "कौन बनेगा सैकड़ापति" के तीसरे विजेता बने हैं कक्षा 6 में पढ़ने वाले छात्र साहिल। अपने सभी सही जवाब देकर साहिल ने पूरे 100 रुपए जीते।

अनुदेशक विक्रम सिंह होस्ट करते हैं शो

खेल खेल में पढ़ाई कराने वाले अनुदेशक विक्रम सिंह इस खास और अद्भुत शो कौन बनेगा सैकड़ापति को होस्ट करते हैं। आज इस शो का तीसरा एपिसोड था।

लोग कर रहे हैं शो की तारीफ

इस ज्ञानवर्धक और अद्भुत शो की तारीफ हर तरफ हो रही है। खासकर अनुदेशक विक्रम सिंह की जो इस शो को आयोजित करने में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। विक्रम सिंह शो को होस्ट करते हैं और विजेता छात्र को पुरुस्कार देकर सम्मानित भी करते हैं।

Satyapal Singh Kaushik

Satyapal Singh Kaushik

न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story