गोरखपुर

ट्रक ने रौंदा बहन की मौत, भाई की हालत नाजुक

Satyapal Singh Kaushik
23 Dec 2022 6:00 AM GMT
ट्रक ने रौंदा बहन की मौत, भाई की हालत नाजुक
x
घटना गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र का है

गोरखपुर के सिंकरीगंज थाना क्षेत्र के महादेवा बाजार में सड़क किनारे खड़े युवक और किशोरी को वाहन ने रौंद दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय किशोरी की मौत हो गई। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक और किशोरी आपस में भाई-बहन थे।

गुरुवार की शाम को हुआ हादसा

थाना हरपुर बुदहट के कुई कोल गांव निवासी नरसिंह का बेटा अमित (18) और बेटी सुमन (15) बाइक से अपने ननिहाल बारीगांव में गए थे। गुरुवार की शाम सिंकरीगंज क्षेत्र महदेवा बाजार में बाइक किनारे खड़ी कर दोनों बातचीत कर रहे थे। इस दौरान अनियंत्रित ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

बहन की जिला अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

दोनों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। यहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय सुमन की मौत हो गई। वहीं अमित का पैर में फ्रैक्चर हो गया। किशोरी की मां सरोज देवी ने थाने पर घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने सड़क पर लगे जाम को हटवाया। पुलिस ने ट्रक और ट्रक चालक प्रमोद कुमार यादव पुत्र इंद्रजीत को कब्जे में ले लिया है।

Satyapal Singh Kaushik

Satyapal Singh Kaushik

न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story