गोरखपुर

UP News: गोरखपुर में फिर आया भूकंप, लोग घरों से बाहर निकले

Satyapal Singh Kaushik
6 Nov 2023 12:45 PM GMT
UP News: गोरखपुर में फिर आया भूकंप, लोग घरों से बाहर निकले
x
गोरखपुर सहित पूरे प्रदेश में आज शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए

UP News: दो दिन पहले आए भूकंप के बाद आज फिर से भूकंप आया। आज तकरीबन 4.16 बजे भूकंप के झटके महसूस किए है। भूकंप के बाद लोग अपने अपने घरों से बाहर निकलकर खुली जगह की ओर जाते दिखे। वहीं कई लोगों को झटके के बारे में जानकारी नहीं हो पाई, क्योंकि भूकंप की आबादी करीब 2 सेकंड तक ही थी।

इन जिलों में भी आया भूकंप

गोरखपुर के अलावा सिद्धार्थनगर, बस्ती, देवरिया व महराजगंज में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसके अलावा अयोध्या, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, सुल्तानपुर, अमेठी सहित लगभग पूरे प्रदेश के सभी जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

जानिए क्यों आता है भूकंप

हमारे पृथ्वी के अंदर 7 प्लेटें हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेटें ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है। भूकंप का केंद्र उस स्थान को कहते हैं जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से भूगर्भीय ऊर्जा निकलती है। इस स्थान पर भूकंप का कंपन ज्यादा होता है। कंपन की आवृत्ति ज्यों-ज्यों दूर होती जाती हैं, इसका प्रभाव कम होता जाता है। फिर भी यदि रिक्टर स्केल पर सात या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के करीब 40 km के दायरे में झटका काफी तेज होता है।

Satyapal Singh Kaushik

Satyapal Singh Kaushik

न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story