गोरखपुर

UP News: सर पर फावड़े से हमला कर ससुर ने ली बहू की जान

Satyapal Singh Kaushik
25 July 2023 6:30 PM GMT
UP News: सर पर फावड़े से हमला कर ससुर ने ली बहू की जान
x
ससुर का अपनी विधवा बहू के साथ अवैध संबंध था, जिससे परिवार में विवाद होता रहता था।

गोरखपुर में एक विधवा महिला की सिर पर फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। उसके सिर पर हमला उसके ही बड़े ससुर ने किया। ससुर का अपनी ही बहू से अवैध संबंध था। इसी बात को लेकर अक्सर परिवार में विवाद भी होता था।

जिस वक्त यह घटना हुई, उस वक्त महिला के बच्चे स्कूल गए हुए थे। बहू और ससुर में इसी बात को लेकर बहस हो गई। जिस पर ससुर ने हमला कर दिया। सिर पर गहरी चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

ससुर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

घटना पिपराइच इलाके के तुलसीदेई गांव की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की पड़ताल में जुट गई। उधर, खबर है कि हत्या के बाद आरोपी ससुर खुद थाने पहुंचकर सरेंडर भी कर दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

महिला का उसके ससुर से अवैध संबंध था

वहीं, घटना के बाद मृतका रीमा के बेटे सुदीप चौररिया ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है। उसने हत्यारोपी संतराज समेत दुबई की पत्नी कलावती और अपनी चाची नीलम देवी पर संपत्ति हड़पने के लिए साजिशन हत्या का आरोप लगाया है। एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया, महिला का उसके ससुर से अवैध संबंध की बात सामने आई है। केस दर्ज कर मामले की पड़ताल की जा रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।

पिपराइच इलाके के तुलसीदेई गांव निवासी संतराज चौरसिया (65) की शादी नहीं हुई थी। उसके परिवार में भी कोई नहीं था। ऐसे में संतराज उसी गांव के स्व. दुबई यादव के घर पर ही बचपन से रहता था। जबकि, करीब 15 साल पहले ही दुबई की मौत हो चुकी है। तभी से वह दुबई की पत्नी कलावती और परिवार संग रहने लगा।

उसी घर में दुबई के बेटे बिंद्रा का परिवार भी रहता है। बिंद्रा के बेटे हरिश्चंद की करीब 6 साल पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। जबकि, उसकी विधवा पत्नी रीमा देवी (33) अपने बच्चों संग रहती थी।

परिवार में अक्सर होता था विवाद

एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया, आरोपी संतराज का उसकी बहू से अवैध संबंध था। इस बात को लेकर परिवार में अक्सर विवाद भी होता रहता था। सोमवार की सुबह बहू खाना बना रही थी। उसके सभी बच्चे स्कूल गए हुए थे। तभी एक बार फिर दोनों में किसी बात को लेकर कहासूनी हो गई। मामला काफी बढ़ गया और इस दौरान संतराज ने बहू को फावड़े से मारकर हत्या कर दी। हमला में रीमा का सिर फट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

2 बच्चे हैं महिला के

मृतिका, रीमा के दो बच्चे हैं। उसका एक 17 साल का बेटा मुन्ना इस साल हाईस्कूल का परीक्षा दिया है। जबकि, दूसरी 12 साल की बेटी लक्ष्मी जो अभी क्लास 6 में पढ़ती है। वहीं, मृतिका का असली ससुर बिंद्रा अपनी पत्नी के साथ तिरुपति बालाजी दर्शन करने गए हुए हैं।

Satyapal Singh Kaushik

Satyapal Singh Kaushik

न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story