गोरखपुर

UPSC RESULT 2022: गोरखपुर की रूपल श्रीवास्तव बनीं IAS, UPSC में मिला 113 वा रैंक

Satyapal Singh Kaushik
23 May 2023 4:30 PM GMT
UPSC RESULT 2022: गोरखपुर की रूपल श्रीवास्तव बनीं IAS, UPSC में मिला 113 वा रैंक
x
रूपल के पिता अभय कुमार श्रीवास्तव जालौन में CDO हैं तो माता डीएवी पीजी कॉलेज में प्रोफेसर

सिविल सेवा परीक्षा (UPSC 2022) में गोरखपुर की रूपल श्रीवास्तव ने 113वीं रैंक हासिल कर शहर का मान बढ़ाया है। उनके पिता डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव जालौन में CDO के पद पर कार्यरत हैं और मां डीएवीपीजी कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। रूपल माता-पिता की इकलौती संतान हैं। उन्होंने यह कामयाबी तीसरे प्रयास में हासिल किया है।

बीटेक में ग्रेजुएट हैं रूपल

रूपल बचपन से ही मेधावी रही हैं। लिटिल फ्लावर स्कूल, धर्मपुर से कक्षा 10 वीं में 96 फीसदी और 12 वीं में 97 फीसदी अंक हासिल किया था। इसके बाद NIT जमशेदपुर से बीटेक में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। रूपल ने IAS की तैयारी दिल्ली से की। उन्होंने पहला प्रयास वर्ष 2020 में किया जिसमें उन्हें असफलता मिली, लेकिन रूपल ने हौसला नहीं छोड़ा। दूसरी कोशिश में उन्होंने प्री परीक्षा में कामयाबी पा ली, लेकिन मेंस क्लीयर नहीं कर सकीं। तीसरे प्रयास में रूपल ने 113वीं रैंक प्राप्त की है।

असफलता से घबराएं नहीं: रूपल

रूपल रोजाना आठ से 10 घंटे पढ़ती थीं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है। रूपल ने बताया कि उन्हें किताबें पढ़ने और पेंटिंग बनाने का शौक है। तैयारी करने वाले छात्रों को सफलता का मंत्र देते हुए रूपल ने बताया कि असफलता से घबराएं नहीं। संयम के साथ निरंतर पढ़ाई करें। पढ़ाई के दौरान जो गलतियां हुई हों, उन्हें चिह्नित कर उसमें सुधार करें। सफलता जरूर मिलेगी।


Satyapal Singh Kaushik

Satyapal Singh Kaushik

न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story