
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गोरखपुर
- /
- सूरजकुंड पोखरे में...

गोरखपुर में दोपहर 12:30 बजे तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूरजकुंड धाम के पोखरे में एक 18 वर्षीय युवक नहाते समय डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। एसडीआरएफ के गोताखोर ने कड़ी मशक्कत के बाद लाश को बरामद किया।
मिली जानकारी के मुताबिक तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सिधारीपुर का रहने वाला 18 वर्षीय विकास रावत आज अपने साथियों के साथ सूरजकुं धाम के पोखरे में नहाने गया था। नहाते समय गहराई में चले जाने से डूब गया और उसकी मौत हो गई। साथियों ने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी सूर्य विहार चौकी इंचार्ज शाहिद सिद्दीकी को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ को मदद के लिए बुलाया। गोताखोर ने गहराई में जाकर लाश को कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया है। मौके पर मृतक के परिजन भी पहुंचे।पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Satyapal Singh Kaushik
न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।