उत्तर प्रदेश

यूपी में गणतंत्र दिवस पर सरकार 100 कैदियों को रिहा करने पर कर रही है विचार

Sakshi
22 Jan 2022 3:40 PM GMT
यूपी में गणतंत्र दिवस पर सरकार 100 कैदियों को रिहा करने पर कर रही है विचार
x
यूपी सरकार गणतंत्र दिवस पर अच्छे आचरण वाले उम्रदराज और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 100 कैदियों को रिहा करेगी। 60 साल की उम्र पार कर चुके 16 साल की सजा पूरी करने वाले व गम्भीर बीमारी वाले पात्र होंगे।

यूपी सरकार गणतंत्र दिवस पर अच्छे आचरण वाले उम्रदराज और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 100 कैदियों को रिहा करेगी। बता दें कि 60 साल की उम्र पार कर चुके 16 साल की सजा पूरी करने वाले व गम्भीर बीमारी वाले पात्र होंगे। शासन ने जेल मुख्यालय द्वारा भेजे गए पात्र कैदियों की फाइलें परखी। शासन अगली बैठक में चयनित पात्र कैदियों की सूची राज्यपाल को भेजेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कैदियों के रिहाई पर अंतिम फैसला राज्यपाल लेंगी। हालांकि प्रदेश में विधान सभा चुनाव को लेकर लागू आचार चुनाव संहिता के मद्देनजर शासन चुनाव आयोग से भी अनुमति लेने पर विचार कर रहा है।

इन जेलों के कैदी रिहा होंगे

मीडिया में छपी खबरों के अनुसार यह कैदी लखनऊ की आदर्श जेल, नारी बन्दी निकेतन के अलावा वाराणसी, बरेली, आगरा, फतेहगढ़ और नैनी सेंट्रल जेल के साथी ही जिला जेल के कैदी रिहाई के पात्र होंगे। बता दें कि आईजी जेल आनन्द कुमार ने रिहाई के पात्र कैदियों का ब्यौरा शासन को भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार द्वारा बनाई गई रिहाई की स्थायी नीति के तहत 16 वर्ष की वास्तविक सजा काट चुके अच्छे चाल चलन वाले कैदी पात्र होंगे। बता दें कि जिनकी उम्र 60 साल पार कर चुकी है। कैंसर, गुर्दा, दिल, ब्रेन ट्यूमर आदि गम्भीर बीमारियों के कैदियों खास तरजीह मिलेगी। साथ ही डीआईजी जेल शैलेंद्र मैत्रेय ने बताया, रिहाई के मानक पूरे करने वाले प्रदेश की जेलों के पात्र कैदियों का ब्यौरा शासन को भेजा चुका है। रिहाई पर अन्तिम फैसला सरकार लेगी।

Next Story