हापुड़

अजगर ने निगला नील गाय का बच्चा

सुजीत गुप्ता
22 Sep 2021 11:37 AM GMT
अजगर ने निगला नील गाय का बच्चा
x

हापुड़। गांव बनखंडा में मंगलवार को एक अजगर ने नील गाय के बच्चे को निगल लिया। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बनखंडा में स्थित एक आम के बाग में मंगलवार सुबह करीब 12 फुट लंबा अजगर निकल गया। अजगर ने एक नील गाय के बच्चे को अपना निवाला बना लिया।

इससे मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़ा। वन विभाग के कर्मचारी रवि ने बताया कि अजगर को गढ़ के जंगलों में छोड़ दिया गया।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार गांव बनखंडा निवासी मिंटू राणा के उदयपुर गांव के रास्ते पर पड़ने वाले जंगल में आम के बाग हैं। मंगलवार सुबह को 12 फुट लंबा अजगर देखकर आसपास से निकल रहे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों ने इस बात की सूचना स्थानीय लोगों को दी। जिसके बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि अजगर को पेट फूला हुआ था। उसने नील गाय के बच्चे को निगल लिया था।




Next Story