
Archived
हरदोई: यात्रियों से भरी बस ओवर ब्रिज से नीचे गिरी, दो की मौत कई घायल
शिव कुमार मिश्र
23 Nov 2017 6:56 PM IST

x
हरदोई: जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी एक बस ओवर ब्रिज के नीचे गिर गई है। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस राहत व बचाव कार्य में जुटी हुई। कई लोगों के दबे होने की आशंका
हादसे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने हादसे में दो लोगों के मौतकी पुष्टि की है। मिली जानकारी के अनुसार, बस में करीब 35 लोग सवार थे। बस गोपामऊ से हरदोई आ रही थी। इसी दौरान ओवर ब्रिज के नीचे गिर गई।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। वहीं, पुलिस व स्थानीय लोग राहत व बचाव कार्य में जुटे जुए हैं। हादसे में दर्जनों लोग के घायल होने की बात कहीं जा रही है।
Next Story