हरदोई

सहारनपुर में पत्रकार पर हमले पर आक्रोशित हुई राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था

Shiv Kumar Mishra
17 Sep 2020 11:46 AM GMT
सहारनपुर में पत्रकार पर हमले पर आक्रोशित हुई राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था
x

हरदोई राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदित्य मिश्रा के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष पं. ओम नारायण त्रिवेदी ने कलेक्ट्रेट परिसर में वैठक कर सहारनपुर में पत्रकार देवेश त्यागी पर हुए जानलेवा हमले की घोर निंदा की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश पहुचाया है कि पत्रकार देवेश त्यागी के हमलावरों को अतिशीघ्र गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही की जाए साथ ही महोबा के करोवारी इंद्रकात त्रिपाठी की हत्या में नामजद एसपी मणिलाल पाटीदार व अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था की उक्त मागों पर यदि ध्यान न दिया गया तो संस्था जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बिरोध दर्ज कराएगी व एक दिवसीय सामूहिक उपवास भी करेगी।

बैठक में मुख्य रूप से अधिबक्ता प्रभु नारायण त्रिवेदी, वरुण दीक्षित,राजीव मिश्रा,जेपी त्रिवेदी,प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरक्षा प्रकोष्ठ सुधीर त्रिपाठी,बिपिन मिश्रा, विनीत कुमार, ब्रजमोहन शुक्ला, राघवेंद्र शुक्ला, सरोज कुमार मिश्रा, अर्पित शुक्ला आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Next Story