
Archived
नही रुक रहा दरिंदगी का खेल,मासूम फिर बनी हवस का शिकार
शिव कुमार मिश्र
12 Jun 2018 4:34 PM IST

x
हरदोई पिहानी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा अमीरता के मजरा भूड़ा पुरवा में अरविंद पुत्र श्रीपाल की पुत्री रुचि उम्र 6 वर्ष,सोमवार की रात में संदिग्ध हालात में मृत्यु हो गयी। जानकारी के मुताबिक लड़की शाम से गायब हो गयी।
काफी प्रयास के बाद खोजा गया तो गांव के दक्षिण तरफ करीब रात 1:30 बजे गन्ने के खेत मे उसकी लाश मिली। जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की जानकारी होने पर थाना अधिकारी व क्षेत्राधिकारी सहित घटना स्थल पर मौजूद रहे।
रिपोर्ट - ओम त्रिवेदी
Next Story