उत्तर प्रदेश

होमगार्ड ने कूड़ा डालने से किया मना, दबंगों ने पुरे परिवार को बेरहमी से पीटा

Sakshi
26 March 2022 6:57 AM GMT
होमगार्ड ने कूड़ा डालने से किया मना, दबंगों ने पुरे परिवार को बेरहमी से पीटा
x
सीतापुर में कूड़ा डालने से मना करने पर दबंगों ने होमगार्ड सहित पुरे परिवार की लंकार लाठी डंडे से पिटाई कर दी।

उत्तर प्रदेश से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां सीतापुर में कूड़ा डालने से मना करने पर दबंगों ने होमगार्ड सहित पुरे परिवार की लंकार लाठी डंडे से पिटाई कर दी। बता दें की इसमें होगार्ड सहित छह लोग घायल हो गए हैं। वहीं होमगार्ड की हालत गंभीर बनी हुई है, गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

कोतवाली बिसवां इलाके के ग्राम जफराबाद निवासी होमगार्ड रामनाथ बिसवां तहसीलदार के साथ हमराही के पद तैनात है। शनिवार को रामनाथ घर से कूड़ा डालने के लिए जा रहे थे कि इसी बीच गांव के दबंगों ने उन्हें फावड़ों व लाठी डंडों से पीट पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुँची होमगार्ड की पत्नी मोहिनी, पुत्र गोपीनाथ, पुत्री बबली,रुची और बहु लीलावती को भी जमकर लाठी-डंडों से पीट पीटकर घायल कर दिया। आनन-फानन में गांव के ग्रामीणों द्वारा किसी तरह घायल हो होमगार्ड रामनाथ को बिसवां सीएचसी में भर्ती करवाया गया। जहां रामनाथ की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सीतापुर रेफर कर दिया। वहीं पत्नी, बहू और दोनों पुत्रियों का सीएचसी में प्राथमिक उपचार किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की विधिक कार्रवाई शुरू की है।

Next Story