राष्ट्रीय

UP Municipal Election 2023: जाने वोटर लिस्ट में अपना नाम और अपने पोलिंग बूथ के बारे में

Anshika
3 May 2023 1:18 PM GMT
UP Municipal Election 2023: जाने वोटर लिस्ट में अपना नाम और अपने पोलिंग बूथ के बारे में
x
UP Municipal Election 2023: सहारनपुर मंडल, मुरादाबाद मंडल, आगरा मंडल, झांसी मंडल, प्रयागराज मंडल, देवीपाटन मंडल, गोरखपुर मंडल, वाराणसी मंडल, लखनऊ मंडल इन सभी मंडलों में पहले चरण को वोटिंग के लिए 4 मई मतदान होने जा रहा है.

UP Municipal Election 2023: सहारनपुर मंडल, मुरादाबाद मंडल, आगरा मंडल, झांसी मंडल, प्रयागराज मंडल, देवीपाटन मंडल, गोरखपुर मंडल, वाराणसी मंडल, लखनऊ मंडल इन सभी मंडलों में पहले चरण को वोटिंग के लिए 4 मई मतदान होने जा रहा है. 11 मई को दूसरे चरण के लिए मतदान किया जाएगा. 13 मई को नतीजे आएंगे.

यूपी में नगर निकाय चुनाव की पहली चरण की वोटिंग 4 मई को होने जा रही है पहले चरण में 9 मंडलों में एक साथ वोटिंग होगी जिसमें सहारनपुर मंडल मुरादाबाद मंडल आगरा मंडल, झांसी मंडल, प्रयागराज मंडल, देवीपाटन मंडल, गोरखपुर मंडल, वाराणसी मंडल, लखनऊ मंडल शामिल हैं.

वही दूसरे चरण की वोटिंग 11 मई को होगी जबकि 13 मई को इस चुनाव के नतीजे भी आ जाएंगे इस बार 4.32 करोड़ वोटर मतदान करेंगे इससे पहले साल 2017 में चुनाव हुआ था जिसमें 3.35 करोड़ मतदाताओं ने वोट डाला था.

वही लखनऊ मंडल के मतदाताओं के लिए प्रशासन ने एक लिंक भी शेयर किया है जिसकी मदद से लखनऊ मंडल के वोटर यह जान पाएंगे कि उनका नगर निगम चुनाव में मतदान किस पोलिंग बूथ पर होना है और इसके अलावा वोटर ऑनलाइन अपने वार्ड की वोटर लिस्ट को भी डाउनलोड कर सकेंगे

https://lucknow.nic.in/voter-list-of-nagar-nigam/

नीचे आपको लखनऊ नगर निगम की की वेबसाइट की लिंक दी गई है. इनमें आपको निकाय के सभी वार्ड के नाम नजर आएंगे. उसके आगे आपको पीडीएफ नजर आएगी. उस पर क्लिक करके आप अपने वार्ड की वोटर लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं.

कुल मतदान केंद्र - 7372

- मतदेय स्थल - 23,614

- अति संवेदनशील प्लस - 720

- अति संवेदनशील - 1913

- कुल संवेदनशील - 2633

- सामान्य मतदान केंद्र - 4721

- संवेदनशीलता का प्रतिशत - 35.80

पहले चरण में इन मंडलों के इन जिलों में होगी वोटिंग

- सहारनपुर मंडल के शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर

-मुरादाबाद मंडल के बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और सम्भल

-आगरा मंडल में आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा और मैनपुरी

-झांसी मंडल में झांसी, जालौन और ललितपुर

-प्रयागराज मंडल में कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर और प्रतापगढ़

-लखनऊ मंडल के उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर और लखीमपुर खीरी

-देवीपाटन मंडल के गोंडा, बहराइट, बलरामपुर और श्रावस्ती

-गोरखपुर मंडल के गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज और कुशीनगर

-वाराणसी मंडल के गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली और जौनपुर

Next Story