उत्तर प्रदेश

बहराइच में EVM की रखवाली करने पहुंचे सैकड़ों सपा कार्यकर्ता

Sakshi
9 March 2022 10:03 AM GMT
बहराइच में EVM की रखवाली करने पहुंचे सैकड़ों सपा कार्यकर्ता
x
मतगणना केन्द्र पर सुरक्षा व्यवस्था में लगे सुरक्षा बलों ने चौकसी और कड़ी कर दी है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना से पहले आज यूपी के बहराइच जिले में सैकड़ों सपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं का समूह मंगलवार रात गल्ला मंडी स्थित मतगणना केन्द्र के बाहर जमा हो गया। बता दें कि सपा जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के सिपाही ईवीएम की निगरानी को आए हैं।

वहीं राम हर्ष ने कहा कि बरेली, बनारस आदि अनेक स्थानों पर ईवीएम में गड़बड़ी की जानकारी होने पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को अपने जिले की मतगणना केन्द्रों पर ईवीएम की सुरक्षा को डटे रहने की अपील की है। दूसरी ओर मतगणना केन्द्र पर सुरक्षा व्यवस्था में लगे सुरक्षा बलों ने चौकसी और कड़ी कर दी है।

Next Story