उत्तर प्रदेश

सीएम योगी को भेजे गए वीडियो में महिला ने कहा कुछ ऐसा, मिनटों में पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे दरोगा

Sakshi
1 April 2022 4:29 PM GMT
सीएम योगी को भेजे गए वीडियो में महिला ने कहा कुछ ऐसा, मिनटों में पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे दरोगा
x
ट्विटर पर वीडियो आते ही पुलिस हरकत में आ गई और पुलिस फोर्स के साथ महिला से संपर्क साधा...

उत्तर प्रदेश के एटा में एक महिला ने वीडियो बनाकर सीएम योगी तक पहुंचाया। महिला का वीडियो किसी ने ट्विटर पर डाल दिया। ट्विटर पर वीडियो आते ही पुलिस हरकत में आ गई और पुलिस फोर्स के साथ महिला से संपर्क साधा। महिला ने इस वीडियो में ऐसा क्या बोला था कि मिनटों में पुलिस फोर्स उसके घर पहुंच गई, इसको लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा है।

मामला एटा जिले के थाना मिरहची के गांव आलमपुर सिंधावली का है। गुरुवार को बेबस मां कपूरी देवी का किसी युवक ने वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर भी डाल दिया। बेबस महिला, भूखे नातियों की पीड़ा देखते हुए ट्विट कर दिया। ट्विट में मां सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगा रही है। ट्विटर पर सक्रिय पुलिस विभाग के मीडिया सेल को जानकारी हुई। मिरहची पुलिस को सूचना दी। एसआई जवाहर सिंह धाकरे स्टाफ के साथ पहुंचे और बुजुर्ग महिला को राशन मुहैया कराया। हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इसके बाद बेबस मां की आंखों में आंसू आ गए। पुलिस के सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। बेटे को भी तलाशकर लाने का आश्वासन दिया है।

बेटे के बाद उसकी पत्नी भी चली गई

पुलिस के अनुसार बेटा पहले चला गया। उसके बाद पत्नी भी घर छोड़कर चली गई। घर में छोटे-छोटे बच्चें है। कमाने वाला न होने के कारण परिवार भुखमरी के कगार पर आ गए। पुलिस की मदद से वृद्धा को राहत मिलेगी।

मीडिया सेल की भी रही सक्रिय भूमिका

वृद्धा को मदद पहुंचाने में मीडिया सेल की भी बहुत बड़ी भूमिका रही। मीडिया सेल में तैनात अतुल कुमार, राजकुमार सिंह, अमित कुमार ने अपनी जिम्मेदारी निभाई और वृद्धा की बात मिरहची पुलिस तक पहुंचाई।

Next Story