जौनपुर

एनजीओ का सम्मान एवं पद ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन

Special Coverage News
26 Nov 2018 12:11 PM IST
एनजीओ का सम्मान एवं पद ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन
x

जौनपुर। रविवार को श्री वासुदेव फाउंडेशन एनजीओ द्वारा एक सम्मान समारोह एवं पद ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन एस डी पब्लिक स्कूल ￰कबीरुद्दीनपुर में किया गया।


इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद यादव ने अभिषेक यादव को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कराया गया। और सम्मानित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद यादव ने अभिषेक यादव को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कराते हुए इस श्री वासुदेव फाउंडेशन एनजीओ द्वारा बेहतर से बेहतर कार्य करने का विकल्प सुझाए। आपको बताते चले कि इस फाउण्डेशन द्वारा लोकहित में बहुत सारे कार्य किये जाते है। जिससे सामाजिक लाभ आम जनता तक पहुच सके।


इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गरीब यादव एवं संचालन सत्यजीत यादव मिंटू ने किया। समाजवादी गायक रवि राँझा भक्ति गीत सुना कर उपस्थित लोगो को भाव विभोर कर दिया। इस कार्यक्रम आयोजक धर्मन्द्र-यादव.प्रदेश प्रवक्ता,भीम यादव जिलाध्यक्ष,हंसराज यादव,डॉ सिकंदर यादव सचिन यादव प्रधान,एवं एनजीओ के सभी पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक यादव ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कुँवर विकास यादव, सभासद विकास यादव विकास यादव बिन्दुली,डॉ अमित यादव,शिशु यादव, पंकज डेविड,आकाश तहलका, कृष्णा यादव, राहुल यादव हरीकेश यादव, पवन यादव, नागेंद्र यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Next Story