जौनपुर

मछलीशहर भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज को नहीं पता देश के प्रधानमंत्री का पूरा नाम

Special Coverage News
18 April 2019 10:56 PM IST
मछलीशहर भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज को नहीं पता देश के प्रधानमंत्री का पूरा नाम
x

जौनपुर। मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी का चुनाव लड़ रहे वीपी सरोज को देश के पीएम का पूरा नाम नहीं पता है। वह खुद को पीएम मोदी से प्रेरित तो पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया लेकिन जब पत्रकारों ने उनसे पूरा नाम पूछा तो तीन बार में भी पूरा नाम नहीं बता सकें। अटकते हुए बोले पीएम का पूरा नाम नरेंद्र भाई मोदी है। जब उनके पीछे खड़े एक समर्थक ने उनके कान में नाम बताया तो वह पूरा नाम बता सकें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान-सम्मान बढ़ा है और जिस तरह से उन्होंने विश्व में भारत को एक नई पहचान दिलाई है। उसी को देखते हुए मैंने बसपा से नाता तोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थीं। और पार्टी ने मुझ पर विश्वास कर अपना प्रत्याशी बनाया है।

वर्तमान सांसद रामचरित्र निषाद का टिकट काटे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह शीर्ष नेतृत्व का मामला है। रामचरित्र निषाद पार्टी के कार्यकर्ता है और वे प्रचार-प्रसार में हमारे साथ जुटे है। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि आज पूरा देश पीएम मोदी के साथ खड़ा हैं।

Next Story