
Archived
अपने राजनीतिक जीवन में पहली बार जेल गए पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, जिले के लोग मायूस
शिव कुमार मिश्र
1 Dec 2017 9:09 PM IST

x
जेपी यादव
जौनपुर: स्थानीय विधानसभा क्षेत्र शाहगंज के विधायक एवं पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने शुक्रवार को खुटहन कांड में भाजपा शासन के अधिकारीयो के मनगढ़ंत मुकदमे दर्ज करने के कारण दीवानी न्यायालय जौनपुर में आत्म समर्पण कर दिया, न्यायालय ने ललई यादव को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजते हुए अगली सुनवाई 4 दिसंबर को निश्चित किया है। शैलेंद्र यादव ललई को अपने राजनीतिक कैरियर में पहली बार जेल जाना पड़ा।
शैलेंद्र यादव ललई ने अपनी राजनीतिक पारी जनता दल से शुरू की, सन 2002 में खुटहन विधानसभा से पहली बार विधायक चुने गए, मुलायम सिंह के मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री बनाया गया। दूसरी बार सपा से सन 2007 में खुटहन से तथा सपा के ही टिकट पर सन 2012 में शाहगंज विधानसभा से चुनाव जीते एवं अखिलेश यादव के बने करीबी और सरकार में ऊर्जा राज्य मंत्री के रूप में काम किया।
चौथी बार सन 2017 में उन्हें समाजवादी पार्टी ने टिकट दिया और शाहगंज से चुनाव जीतने में सफल रहे। विगत 6 नवंबर को खुटहन ब्लॉक प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव के दौरान हुए आगजनी, बवाल ,हवाई फायरिंग, जानलेवा हमले में नामजद होने के कारण ललई यादव बाहर थे ,शुक्रवार को उन्होंने न्यायालय में समर्पण कर दिया न्यायालय ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। ललई यादव की राजनीतिक करियर में पहली बार जेल जाना पड़ा,जिससे जनपद के राजनैतिक लोगों मे गम सा माहौल हो गया।
Next Story