जौनपुर

पूर्व मंत्री समाजवादी नेता बांकेलाल शर्मा के निधन पर पहुंचे उनके गाँव

Special Coverage News
9 Feb 2019 5:47 PM IST
पूर्व मंत्री समाजवादी नेता बांकेलाल शर्मा के निधन पर पहुंचे उनके गाँव
x

जौनपुर। वरिष्ठ सपा नेता बांके लाल शर्मा के निधन पर पूर्व मंत्री शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव ललई उनके घर औका पहुँचकर शोक सवेंदना व्यक्त की। श्री यादव ने कहा बांके लाल शर्मा हम लोगो को हमेशा हौसला देते थे हमेशा दबे कुचले समाज के हित की लड़ाई लड़ते रहे। उनकी कमी हमेशा खलेगी।

मालूम हो समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं लाल टोपी से पहचान बनाने वाले बांके लाल शर्मा का बीते गुरूवार को 86 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। तब से उनके निधन की जानकारी होने पर धनियामऊ क्षेत्र के औंका स्थित उनके आवास पर लोगों का तांता लगा है। इस अवसर पर जिला महासचिव हिसामुद्दिन शाह, धर्मेंद्र मिश्रा, लक्ष्मीकांत यादव, राहुल त्रिपाठी, विनोद यादव, राजू तिवारी एडवोकेट, मुन्नू मिश्रा प्रधान आदि लोग पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त किया।

Next Story