Archived

"हाय रे योगी शासन हाय रे प्रशासन" सुलग रहा जौनपुर, जिला प्रसाशन पर उठ रहे चार बड़े सवाल!

हाय रे योगी शासन हाय रे प्रशासन सुलग रहा जौनपुर, जिला प्रसाशन पर उठ रहे चार बड़े सवाल!
x
जेपी यादव
जौनपुर। बीते दिनों खुटहन ब्लाक में अविश्वास प्रस्ताव मामले को लेकर हुआ ताण्डव और एक तरफा कार्यवाही से जनपद सुलग रहा है। समाजवादी कार्यकर्ता व आम जनता जिला प्रशासन पर पर सवाल उठ रही है। शाहगंज के विधायक ललई यादव, पूर्व सांसद धनन्जय सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिन्शू समेत सैकङों अज्ञात पर हो रही कार्यवाही दर कार्यवाही जनमानस की नजर में एकतरफा साबित हो रही है। जो प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं।
चार बड़े सवाल
  1. प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था के बाद भी हुए नग्न ताण्डव का जिम्मेदार कौन? यह एक अनुत्तरित प्रश्न है।
  2. अविश्वास प्रस्ताव होना था तब प्रशासन ने सम्पूर्ण कार्यवाही की वीडियोग्राफी क्यों नही कराई? जबकि बूथ स्तर के मतदान की रिकॉर्डिंग करवाई जाती है।
  3. अविश्वास प्रस्ताव की तिथि से पूर्व समाचार माध्यमों के द्वारा दोनों पक्षों के बीच तनाव के हालात बनने से इंकार नही किया था। बावजूद इसके प्रशासनिक खुफिया विभाग ने रिपोर्ट क्यों नही दिया? यदि दिया तो उसपर गम्भीरता से अमल क्यों नही हुआ।
  4. धारा 144 के बाद भी सांसद कुंवर हरवंश सिंह अपने लाव लश्कर से कैसे हथियार सहित वहां मौजूद थे? उनके वाहन में असलहा किसलिए रखा गया था? मतदान स्थल पर हथियार की जरूरत क्या थी? और अगर सांसद या उनके समर्थकों द्वारा हथियार लाया गया तो उनके विरुद्ध कोई FIR क्यों नही हुई?

फिलहाल राजनितिक रस्साकशी और मुकदमात को लेकर समाजवादियों में रोष देखा जा रहा है। आज पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस कांफ्रेंस में उक्त प्रकरण को कितना तूल मिलेगा इसे देखना बाकी है।
Next Story