जौनपुर

जौनपुर: पूर्व DGP जगमोहन यादव पर मन्दिर की जमीन कब्जाने का आरोप

Special Coverage News
27 Nov 2019 4:40 PM IST
जौनपुर:  पूर्व DGP जगमोहन यादव पर मन्दिर की जमीन कब्जाने का आरोप
x

अखिलेश यादव की अगुवाई वाली समाजवादी पार्टी की सरकार में पुलिस महानिदेशक रहे जगमोहन यादव पर जमीन कब्जानें के गंभीर आरोप लगे हैं. यह मामला जौनपुर जिले का है, जहाँ एक शिव मन्दिर के पुजारी ने भी मुख्यमंत्री और प्रधानमन्त्री से मदद की गुहार लगाई है.

पुजारी का कहना है कि पिछले 35 सालों से भूमाफियाओं ने मन्दिर की सम्पति पर कब्जा कर रहा है. जिसका केस जौनपुर में ही चल रहा है. इससे पहले भी पुजारी इस मामले में शिकायत कर चुके हैं.

बता दें कि शिकायतकर्ता विजय कुमार का कहना है कि, मैं जौनपुर का निवासी हूँ. भगवान शिव जी महाराज मन्दिर का मैं पुजारी हूँ,. भगवान शिव जी महाराज की सम्पत्ति को कुछ भू माफियाओं ने हड़प लिया है.

1985 से आज यानि कि 35 सालों से ये मुकदमा चल रहा है. मेरे पिता जी मुकदमा लड़ते लड़ते गुजर गये. यह मामला जौनपुर जिले में ही चल रहा है. योगी जी मोदी जी से मैं ये निवेदन करता हूँ कि इसका निस्तारण जल्दी करवाएं.



Next Story