जौनपुर

मोदी लहर समाप्त, अब साइकिल-हाथी लहर शुरूः शैलेन्द्र यादव

Special Coverage News
10 May 2019 6:18 PM IST
मोदी लहर समाप्त, अब साइकिल-हाथी लहर शुरूः शैलेन्द्र यादव
x
पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि झूठे वादों का बदला जनता जरूर लेगी.

जौनपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के झूठे वादों को जनता अब जान चुकी है जिसका बदला वह इस लोकसभा चुनाव में जरूर लेगी। मोदी की लहर समाप्त हो गयी है तथा सपा-बसपा गठबंधन की लहर चल पड़ी है। जौनपुर व मछलीशहर लोकसभा सीट पर गठबंधन प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है।

उक्त बातें समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने शुक्रवार को नगर के एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुये कही। उन्होंने आगे बताया कि नौजवान, किसान, शिक्षित बेरोजगार परेशान हैं एवं किसानों के खेत जानवर खा जा रहे हैं लेकिन योगी व मोदी केवल जुमलेबाजी में मस्त हैं।

इसी क्रम में पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक तथा समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक शैलेन्द्र यादव ललई ने कहा कि 23 मई को मतगणना के बाद देश में नयी सरकार बनेगी तथा नये प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का चहुमुंखी विकास होगा। गत दिवस बसपा सुप्रीमो बहन मायावती एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव की महापरिवर्तन रैली ने वास्तव में इस चुनाव में परिवर्तन कर दिया है।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष/मीडिया प्रभारी मो. आजम खान एडवोकेट, सपा महासचिव हिसामुद्दीन शाह, जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी सहित तमाम सपाजन उपस्थित रहे।


Next Story