जौनपुर

गठबंधन से टीम राम समेत 25 प्रत्याशियों ने लिया नामांकन पत्र

Special Coverage News
16 April 2019 7:04 PM IST
गठबंधन से टीम राम समेत 25 प्रत्याशियों ने लिया नामांकन पत्र
x
जौनपुर से 18 तथा मछलीशहर से 07 प्रत्याशियों ने लिये नामांकन पत्र

जौनपुर। जनपद में 12 मई को होने वाले लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरु हो गयी है। नामांकन के प्रथम दिन 73-लोक सभा क्षेत्र जौनपुर से 18 तथा 74-लोक सभा क्षेत्र मछलीशहर से 07 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा। मंगलवार को किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन नहीं किया गया।

73-लोक सभा क्षेत्र

जौनपुर से बीजेपी से कृष्ण प्रताप सिंह,

भारत राम यादव-आर.पी.आई.(ए),

विनोद प्रजापति - अण्डमान निकोबार जनता पार्टी,

रामधनी गौड़ समाज परिवर्तन पार्टी,

बृजेश कुमार निर्दलीय,

अशोक कुमार सिंह निर्दलीय,

अशोक कुमार खरवार एसयूसीआई (कम्युनिष्ट),

मो. नौशाद निर्दलीय,

सुनील कुमार उपाध्याय राष्ट्रीय जन गौरव पार्टी,

शेषमणि मौर्या हिन्दुस्तान निर्माण दल,

डा. सजीवन बिंद निर्दलीय,

रविकेश यादव-निर्दलीय,

श्रीमती संगीता देवी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया),

रुपमणी देवी निषाद प्रगतिशील मानव समाज पार्टी,

मानवेन्द्र प्रताप सिंह भारतीय मानवाधिकार फेडरल पार्टी,

दीपचन्द्र राम काशी राम बहुजन दल,

मुश्ताक अहमद मानवता वादी क्रांतिदल,

सीतापत्ती बिंद निर्दलीय,

74-लोक सभा क्षेत्र मछलीशहर से

भोला नाथ बीजेपी,

त्रिभुवन राम बी0एस0पी0,

दीपचन्द्र राम कांशीराम बहुजन दल,

नंदलाल - भारत प्रभात पार्टी,

जितेन्द्र चौधरी भारतीय मानव समाज पार्टी,

बृजेश कुमार रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया,

कन्हैया-महामुक्ति दल के प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र लिये।


जौनपुर। मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से बसपा सपा गठबंधन प्रत्याशी टी. राम ने लोकसभा क्षेत्र में मंगलवार को जनसंपर्क किया। टी. राम ने पिंडरा विधानसभा के सरायषेख लार्ड में संतोष के घर भेंटवार्ता कर गांववासियों से सम्पर्क किया। उन्होंने लोगों से समर्थन की ​अपील किया। इसके बाद मछलीशहर में लोगों से मिलते हुए मड़ियाहूं विधानसभा के अजोशी मंदिर में सपा के विक्रम यादव जिला पंचायत सदस्य और डा. दृगेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक किए।

इस मौके पर गुलाब चंद विधायक, संजय सरोज पूर्व प्रत्याशी, जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, पारस नाथ पासी, बाबा भैया, विधानसभा पदाधिकारिओं में अध्यक्ष राजदेव पाल, पूर्णमासी चौहान, महावीर मंदिर सेवक गोरख नाथ मिश्रा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे

Next Story