जौनपुर

जौनपुर हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे ललई यादव, प्रशासन पर लगाया आरोप!

Shiv Kumar Mishra
20 Sep 2020 3:22 PM GMT
जौनपुर हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे ललई यादव, प्रशासन पर लगाया आरोप!
x

जौनपुर। जिले में बीते दिन भरौली गांव में हुई घटना से सनसनी फैल गई है। रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव ललई पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आए दिन नृशंस हत्याएं हो रही हैं। अपराध बढ़ रहा है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। प्रशासन की लापरवाही के कारण नौजवान ओसामा की जान गयी।

यादव ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए कहा मिली जानकारी अनुसार प्रथम दृष्टया यह साफ जाहिर होता है इसमें प्रशासन ने गंभीर लापरवाही बरती है। यदि प्रसाशन समय से सक्रिय होकर गंभीरता दिखाती तो जान बच जाती। उन्होंने कहा दुःख की इस घड़ी में समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है। ऐसे जघन्य अपराधों का समाज मे कोई स्थान नही है। प्रदेश में आम आदमी का जीवन असुरक्षित है, सरकार आम नागरिकों की रक्षा करने में विफल है। अत्याचार चरम पर जा रहा है, सत्ता संरक्षण में अपराधियों को अपराध करने की खुली छूट है। उत्तर प्रदेश में काननू का राज समाप्त हो चुका है। सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है।

शनिवार को शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के भरौली गांव में दिनदहाड़े की इस घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर कारण जानने में लगी है। बताया जा रहा है कि दो पड़ोसियों से किसी बात को लेकर नोकझोंक चल रही थी। शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे दो पक्षों में मामूली विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि इसमें पड़ोसी युवक ने पिता- पुत्र को गाेली मार दी। इसमें पुत्र की मौत हो गई और पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।

Next Story