जौनपुर

जौनपुर: चादरपोशी कर सपा विधायक ललई ने मांगी अमन, चैन की दुआएं

Special Coverage News
14 Dec 2019 6:50 PM IST
जौनपुर: चादरपोशी कर सपा विधायक ललई ने मांगी अमन, चैन की दुआएं
x

जौनपुर। गौसपीर दरगाह पर शनिवार को समर्थको संग पहुंचे क्षेत्रीय विधायक शैलेन्द्र यादव ललई ने मस्जिद में मिन्नते मुरादे करने के बाद चादरपोशी कर दुआएं मांगी। इस दौरान विधायक बिल्कुल नमाजिऐ के अंदाज में सिर पर टोपी लगाए मौलाना के निर्देश का अनुसरण करते दिखे।

विधायक के द्वारा दशकों पूर्व से उर्दू माह के रवी उस्मानी के दूसरे दिन अर्थात दरगाह का फाटक खुलने के दूसरे दिन चादरपोशी की जाती रही है। इस वर्ष भी शनिवार को दर्जनो समर्थको के साथ चादर लेकर पहुंचे विधायक सबसे पहले दरगाह के भीतर गुंबद में पहुँचें। यहाँ मत्था टेक मिन्नते मुरादे किया।

उसके बाद उनका काफिला मस्जिद के पीछे बनी मजार पर पहुंचा। जहां पर चादर चढ़ा कर आम आवाम की सलामती के लिए दुआएं की गई। उनके साथ सलाउद्दीन, राज महातिम यादव, शमीम, मोहम्मद असलम अहद, हारुन, अखंड यादव, पप्पू कुरैशी, आजाद कुरैशी, सुरेश यादव, ओम प्रकाश सिंह, एकलाख अहमद, मंसूर आदि ने भी चादरपोशी किया।

Next Story