जौनपुर

भदेठी गांव पहुंचे ललई यादव कहा दोषी को ही सजा मिले, निर्दोषों को रिहा करें सरकार

Shiv Kumar Mishra
14 Jun 2020 2:54 PM GMT
भदेठी गांव पहुंचे ललई यादव कहा दोषी को ही सजा मिले,  निर्दोषों को रिहा करें सरकार
x

जौनपुर। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल सपा विधायक शैलेंद्र यादव ललई के नेतृत्व में भदेठी गांव पहुंचकर दोनों पक्षों से बात कर जानकारी लिया। विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने कहा की समाजवादी पार्टी किसी भी कीमत पर बेगुनाह लोगों को जो शासन और भाजपा के इशारे पर फसाया है उनकी लडाई हम सडक से सदन तक लडेंगे। जो दोषी हो उसको ही सजा मिले ,भाजपा के नेताओं ने इसे साम्प्रदायिक रुप बखूबी देने का प्रयास किया है। अगर निर्दोष लोगों के साथ न्याय नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी चुप नहीं बैठेगी, शासन इस कांड मे इतनी तेजी दिखाई है।

वहीं जौनपुर मे लगातार हत्या हो रही है लेकिन एक भी मुल्जिम पकडा नही गया। जौनपुर के आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहज़ीब को भाजपा नें साम्प्रदायिक रंग देने की कोशिश की है। भाजपा नेताओं नें संकीर्णता की राजनीति करने का भरपुर प्रयास किया है। समाजवादी पार्टी पीड़ितों के लिए उचित न्याय की माँग करती है। दो समुदायों के बच्चों के बीच झड़प व घटित दुर्भाग्यपूर्ण घटना को भाजपा ने सांम्प्रदायिक रंग दिया, वहीं पुलिस ने निर्दोष लोगों के घरों में घुसकर तांडव किया। जिनका इस घटना से कोई वास्ता नहीं था, उन्हें भी पुलिस थाने उठा ले गई।

समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल ने दोनों पक्षों के पीड़ित परिवार-जनो से मुलाकात कर मामलें की पूरी जानकारी ली। हमारी यह माँग है की साम्प्रदायिक रंग देने वालो की भी गहराई से जाँच होनी चाहिए। निष्पक्ष जाँच करके पूरा सच प्रदेश के समक्ष लाना चाहिए, यह सरकार की ज़िम्मेदारी है।


समाजवादी पार्टी पूरी तरह से कटिबद्ध है की जो दोषी हो उसको ही सजा मिले निर्दोष लोग को फर्जी मुकदमे में ना फसाया जाए। अगर दोनो पक्षों के साथ सही न्याय नहीं हुआ तो हम चुप नही बैठेंगे। समाजवादी न्याय की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक जारी रखेंगे।

जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा कि गांव के लोगों से जानकारी प्राप्त हुआ उससे ये आगजनी और बवाल में तीसरे व्यक्ति का हाथ दिख रहा, वायरल वीडियों मे साफ देखा जा सकता है गांव वालों ने बताया कि वे तीन लोग थे जो दोनों पक्षों को एक दुसरे के प्रति गलत सुचना देकर भडकाने का काम किया। ये लोग भाजपा के सम्पर्क मे रहने वाले लोग हैं ,लेकिन अभी तक उनके उपर कोई कार्यवाही नहीं हुआ है, प्रशासन ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए कई बेगुनाह लोगो को जेल भेज दिया। समाजवादी पार्टी उनके साथ हर कदम पर खडी रहेगी उनको न्याय दिलाने के लिए हर कदम उनके साथ चलेंगी। इसमे भाजपा के नेताओं ने बखूबी राजनीति की है लेकिन हम लोग सच्चाई का साथ देकर निर्दोषों को न्याय दिलायेंगे, वहीं जब हमारा प्रतिनिधि मंडल जेल मे बन्द लोगों से मिलने गयीं लेकिन शासन हमलोगो को नही मिलने दिया।


प्रतिनिधि मंडल मे विधायक जगदीश सोनकर, पूर्व विधायक ललंन प्रसाद यादव,श्रद्धा यादव ,डॉ के पी यादव, हिसामुद्दीन शाह , श्याम बहादुर पाल, राहुल त्रिपाठी, पप्पू रघुवंशी, डॉ लक्ष्मी कान्त यादव अलमाश, रुक्सार अहमद,अनवारुल हक,मनोज मौर्या, संन्दीप बिन्द आसिफ, लाल मोहम्मद रायनी रिजवान हैदर आदि उपस्थित रहे।

Next Story