जौनपुर

दारोगा को अपना दल एस विधायक ने जमकर लगायी फटकार

Special Coverage News
15 Jun 2019 8:32 AM IST
दारोगा को अपना दल एस विधायक ने जमकर लगायी फटकार
x

जौनपुर। विवादित जमींनों पर पैसे लेकर पुलिस कब्जा कराने में जुटी है। इस तरह की कई शिकायतें विधायक मड़ियाहूं डा. लीना तिवारी को मिली तो वह शुक्रवार की शाम रामपुर थाने पहुंच गई। उन्होंने इसके लिए एसओ को फटकार लगाया और कहा कि जनता का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

विधायक डा. लीना तिवारी जमीनों पर पुलिस द्वारा कब्जा कराएं जाने की सूची लेकर पहुंची थीं। उन्होंने एक-एक कर पूछना शुरू किया तो एसओ पन्नेलाल ने बारी-बारी से सभी का साक्ष्य देकर विधायक को कार्रवाई से अवगत कराया। अपने द्वारा किए गए कार्यों के बारे मे बताया।

डा. लीना तिवारी ने कहा कि इस तरह से अनायास ही कुछ अराजक तत्व हमें और पुलिस को बदनाम कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि जो सही हो वहीं कार्य होना चाहिए। जनता का शोषण किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान पवन तिवारी, मंडल अध्यक्ष शिवशंकर गुप्ता, श्यामधर मिश्र, छेदीलाल जायसवाल, भोरिक सोनकर, विनोद कुमार जायसवाल आ​दि उपस्थित रहे।

Next Story