जौनपुर

सपा बसपा सयुंक्त प्रत्याशी टी.राम विधानसभा केराकत में जनसंपर्क कर लोगों से मांगा समर्थन

Special Coverage News
23 April 2019 2:34 PM IST
सपा बसपा सयुंक्त प्रत्याशी टी.राम विधानसभा केराकत में जनसंपर्क कर लोगों से मांगा समर्थन
x

जौनपुर। मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के बसपा-सपा महागठबंधन प्रत्याशी त्रिभुवन राम (टी.राम) सोमवार को मछलीशहर लोकसभा के केराकत विधानसभा में जनसंपर्क कर लोगों से समर्थन मांगा।

उन्होंने केराकत विधानसभा के जरहिला खुर्द, गुलरा, पसेवा, बनवापार सहित विभिन्न गाँवों में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। केंद्र की झूठी सरकार को करारा जवाब देने का चुनाव है। देश की जनता अब इन झूठों वादों के चक्कर में नहीं आएगी।

उन्होंने कहा कि उलूल जुलूल बयानबाजी कर भाजपा नेता मतदाताओं को भरमाने का कार्य कर रहे हैं। जौनपुर में कोई भी विकास कार्य भाजपा नहीं करा पायी। भाजपा ने सिर्फ और सिर्फ ठगने का काम किया है। इस दौरान राजीव माहेश्वरी सहित बसपा-सपा के तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Next Story