जौनपुर

जौनपुर में सपा नेता लालजी यादव को स्कोर्पियों में बाइक सवारों ने भून दिया

Special Coverage News
31 May 2019 3:39 PM IST
जौनपुर में सपा नेता लालजी यादव को स्कोर्पियों में बाइक सवारों ने भून दिया
x

जौनपुर : सपा नेता लाल जी यादव को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार हत्या कर दी है. स्कार्पियो गाड़ी में ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई जिसमें सपा नेता की मौके पर मौत हो गई है. जिसमें 10 राउंड गोलियां चलाई गई है.


मिली जानकारी के मुताबिक़ सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर स्थित मां दुर्गा स्कूल के पास सपा नेता लाल जी यादव को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी है. स्कार्पियो गाड़ी मे सवार लालजी को गोली मारकर हत्यारे फरार हो गये है. अभी बीते दिनों भी गाजीपुर में जिला पंचायत सदस्य विजय यादव की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी है.


जौनपुर सपा के जिला पंचायत विजय यादव की हत्या के बाद समाजवादियों का जिला मे चक्का जाम भी किया गया था. डीएम और एसपी ने बोला था कि हत्यारे जल्द पकड़ लिए जायेंगे. उधर आज जी नोएडा के दादरी विधानसभा अध्यक्ष की भी गोली मारकर आज ही हत्या कार दी गई है.




Next Story