जौनपुर

सुख-दुख बांटने पहुंचे सपा विधायक शैलेंद्र यादव ललई

Shiv Kumar Mishra
4 Sep 2021 5:16 AM GMT
सुख-दुख बांटने पहुंचे सपा विधायक शैलेंद्र यादव ललई
x

जौनपुर। पूर्व मंत्री शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने सोमवार को जौनपुर नगर के दौरे पर पहुंचे। विधायक ललई यादव सबसे पहले उन लोगों के सुख दुख में शामिल हुए जिन्होंने महामारी में अपनों को खो दिया। उन परिवारों के बीच उन्होंने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और उन्हें आश्वस्त किया कि वे और समाजवादी पार्टी सदा उनके साथ रहेगा।

विधायक शैलेन्द्र यादव ललई ने मृतक जौनपुर शाही ईदगाह के इमाम हज़रत मौलाना जफर अहमद सिद्दीकी के घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। इस क्रम में विधायक ने कहा कि दुख के इस समय में हम आपके साथ है।

सभासद साजिद अलीम के पिताजी के निधन पर उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की. इसके बाद सभासद इरशाद मंसूरी की बड़ी माता के निधन पर उनके परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त की। सभासद शाहनवाज अहमद के घर पहुंच उनके दुःखों में शामिल हुए। बीते दिनों जिला सचिव मुकेश यदुवंशी के छोटे भाई की सड़क दुर्घटना में निधन पर उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। और क्षेत्र के कई जगहों पर भ्रमण कर लोगों के दुखों में शामिल हुए।

Next Story