जौनपुर

आज शाहगंज आएंगे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव

Shiv Kumar Mishra
29 Jan 2020 12:30 PM IST
आज शाहगंज आएंगे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव
x

शाहगंज, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज 29 जनवरी दिन बुधवार को 2: 30 बजे पूर्व मंत्री शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव ललई कि बडी माता समाजसेवी स्व. पारस नाथ यादव ठेकेदार कि धर्मपत्नी 80 वर्षीय सीता देवी के निधन पर उनके परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त करेंगे।

अखिलेश यादव आज आजमगढ़ से पूर्व सांसद स्व. रामकृष्ण यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। साथ ही उनके परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद लखनऊ लौटते समय 2:30 पूर्व मंत्री शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव ललई कि बडी माता समाजसेवी स्व. पारस नाथ यादव ठेकेदार कि धर्मपत्नी 80 वर्षीय सीता देवी के निधन पर उनके परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त करेंगे।

याद रहें कि आजमगढ़ से पूर्व सांसद रामकृष्ण यादव का शनिवार को निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। यादव के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और लखनऊ स्थित लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में उनका निधन हुआ। मूल रूप से फूलपुर तहसील क्षेत्र के आंधीपुर गांव निवासी रामकृष्ण यादव पेशे से अधिवक्ता थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत कम्युनिस्ट पार्टी से की थी लेकिन बाद में वह बसपा में शामिल हो गये थे। वर्ष 1989 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने उन्हें आजमगढ़ सीट से चुनाव मैदान में उतारा था, जहां से उन्होंने जीत हासिल की थी। वर्ष 2012 में विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनने पर रामकृष्ण यादव को गन्ना शोध संस्थान का उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री का दर्जा) बनाया गया।

Next Story