
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- जौनपुर
- /
- अम्बेडकर जयंती पर...
जौनपुर
अम्बेडकर जयंती पर मछलीशहर के गठबंधन प्रत्याशी टी. राम का तूफानी दौरा
Special Coverage News
15 April 2019 1:02 PM IST

x
अम्बेडकर जयंती पर आयोजित दर्जनों कार्यक्रमों में लिया भाग
जौनपुर। मछली शहर लोक सभा क्षेत्र के सपा बसपा गठबंधन प्रत्याशी टी राम ने बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर क्षेत्र में आयोजित दर्जनों कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान जगह जगह उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने देश के लिए संविधान लिख कर बहुत बड़ा काम किया है। उन्होंने हमेशा से ही दलितों, शोषितों और पिछड़े वर्ग के लोगों को मुख्यधारा में लाने का भरपूर प्रयास किया वह चाहते थे हर गरीब का बच्चा शिक्षा ग्रहण करें ताकि उसकी आने वाली पीढ़ी सुधर सके।
Next Story




