जौनपुर

बीजेपी पूर्व विधायक के इकलौते पुत्र की दर्दनाक मौत से मचा परिवार में कोहराम

Shiv Kumar Mishra
26 Jun 2023 5:43 AM GMT
बीजेपी पूर्व विधायक के इकलौते पुत्र की दर्दनाक मौत से मचा परिवार में कोहराम
x
The painful death of the only son of former BJP MLA created chaos in the family

जौनपुर जिले की जफराबाद विधानसभा के पूर्व विधायक हरेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र की रविवार रात एक हादसे में दर्दनाक मौत हुई। डिग्री कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन लिफ्ट से गिरने से उनकी जान चली गई।

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक हरेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र डॉक्टर हर्षित सिंह (31) रविवार रात एक हादसे में दर्दनाक मौत हुई। रात करीब पौने नौ बजे डिग्री कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन लिफ्ट से गिरने से उनकी जान चली गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। हर्षित इकलौते पुत्र थे। एक बहन की शादी हो चुकी है।

जफराबाद के पूर्व भाजपा विधायक हरेंद्र प्रसाद सिंह जलालपुर थाना क्षेत्र के सेहमलपुर गांव निवासी हैं। घर के पास ही उनका डिग्री कॉलेज संचालित होता है। इसी कॉलेज की एक इमारत में लिफ्ट लगाने का काम हो रहा था। रविवार रात करीब पौने नौ बजे हरेंद्र सिंह के पुत्र हर्षित निर्माणाधीन लिफ्ट को देखने गए थे। उसी दौरान वो निर्माणाधीन लिफ्ट में गिर गए।

मौके पर कोई नहीं था। ऐसे में करीब आधे घंटे तक तड़पते रहे। जब लोगों की उनपर नजर पड़ी तो हंगामा मच गया। आननफानन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Next Story