झांसी

Jhansi News: झांसी में पटाखा फैक्ट्री में हुआ धमाका, फैक्ट्री के निकट बने मकानों में आई दरारें

Shiv Kumar Mishra
27 Jan 2023 11:29 AM GMT
Jhansi News: झांसी में पटाखा फैक्ट्री में हुआ धमाका, फैक्ट्री के निकट बने मकानों में आई दरारें
x

Explosion in firecracker factory in Jhansi: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक पटाखा फैक्ट्री ने विस्फोट से हड़कंप मच गया। विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। फैक्ट्री के आसपास के मकानों में दरार आ गई। घटना की जानकारी जैसे है पुलिस को मिली पुलिस ने मौके की और दौड़ लगा दी।

मिली जानकारी के मुताबिक झांसी नगर के प्रेमनगर थाना क्षेत्र बिजौली चौकी क्षेत्र इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री चल रही थी। जिसमें यकायक विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद गोदाम में रखा सामान जलकर राख हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल पहुंचा। देखा गया तो फैक्ट्री के निकट बने मकानों में दरारें आ चुकी थी। धमाके की आवाज इतनी तेज थी जिससे फैक्ट्री के पड़ोस के निकट बने मकानों में दरारें आ गई है।


Next Story