झांसी

सपा पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह की संपत्ति कुर्क, 130 करोड़ रुपए की संपत्ति को कुर्क कर किया जब्त

Arun Mishra
27 Nov 2022 3:03 PM GMT
सपा पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह की संपत्ति कुर्क, 130 करोड़ रुपए की संपत्ति को कुर्क कर किया जब्त
x
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण सिंह यादव की 130 करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया गया है।

झांसी : जेल में बंद समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। 26 सितंबर से जेल में निरुद्ध पूर्व विधायक पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के बाद अब उनकी अपराध से अर्जित सम्पत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को करगुवांजी और भगवंतपुरा में जमीन कुर्क कर दी गयी है, जबकि वनगुवां में सोमवार को कार्यवाही की जाएगी।

पूर्व सपा विधायक दीपनारायण सिंह यादव की 130 करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया गया है। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने वनगुवां, भगवंतपुरा और करगुवांजी में उनकी संपत्ती जब्त की है।

बता दें कि दीपनारायण सिंह यादव सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं। उनको करीब दो महीने पहले कुख्यात लेखराज यादव को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। तभी से वे जेल में बंद हैं।

Next Story