झांसी

झाँसी में गोली लगने से घायल छात्र ने भी दम तोड़ा

Shiv Kumar Mishra
20 Feb 2021 6:10 PM IST
झाँसी में गोली लगने से घायल छात्र ने भी दम तोड़ा
x

झांसी में बीते रोज bkd कॉलेज के क्लासरूम में गोली लगने से घायल छात्र हुकमेंद्र की आज उपचार के दौरान दिल्ली में मौत हो गई। मालूम हो कि छात्र को गोली मारने के बाद आरोपी छात्रा के घर पहुंचा था और उसे भी गोली मार दी थी।

इस घटना में छात्रा की मौत हो गई थी। जबकि घायल छात्र हुकुमेंद्र सिंह को गम्भीर हालात में दिल्ली रेफर कर दिया गया था। आज उसने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

बता दें कि बीते रोज बुंदेलखंड कालेज के छात्र मंथन सिंह सेंगर ने क्लासरूम में जाकर अपने साथी हुकुमेंद्र को गोली मार दी थी। इसके बाद छात्र ने इसी कालेज की छात्रा कृतिका की सीपरी बाजार स्थित उसके घर जाकर गोली मारकर हत्या कर दी थी।

गम्भीर हालत में हुकुमेंद्र को दिल्ली रिफर किया गया था, जहाँ आज उसकी मौत हो गयी। इस गोलीकांड से फैली सनसनी के बाद आज कालेज में पुलिस तैनात कर दी गयी।

Next Story