कन्नौज

यूपी में हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने गए सिपाही की गोली मारकर हत्या

Shiv Kumar Mishra
26 Dec 2023 8:20 AM GMT
यूपी में हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने गए सिपाही की गोली मारकर हत्या
x
Constable shot dead when he went to arrest history-sheeter in UP

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में हिस्ट्रीशीटर पूर्व प्रधान पति के घर कुर्की की नोटिस चस्पा करने गई पुलिस टीम पर दबंगों ने हमला बोल दिया। दबंगों ने पुलिस पर सीधी फायरिंग झोंक दी। फायरिंग में एक सिपाही को गोली लग गयी। इससे सिपाही झटपटाकर गिर गया। इसके बाद दबंग लगातार फायरिंग करने लगे।

अब मिली जानकारी के मुताबिक सिपाही सचिन राठी की अस्पताल में मौत हो गई है।

कौन है सिपाही सचिन राठी

ये UP पुलिस के जवान सचिन राठी हैं. दबंग मुन्ना यादव ने इनकी जान ले ली. वर्दी का कर्तव्य निभाते हुए सचिन ने अपना बलिदान दे दिया. सचिन राठी कन्नौज में मुन्ना यादव के घर वारंट तामील कराने पहुंची पुलिस टीम के साथ थे. जहां दबंग मुन्ना यादव ने हमला कर दिया था. वह छत से छुप-छुपकर गोलीबारी कर रहा था. जिसमें सचिन राठी की मौत हो गई. UP में इन दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं? यह क़ानून व्यवस्था पर बहुत बड़ा सवाल है. सचिन राठी की 5 फरवरी को शादी होने वाली थी. कन्नौज में मुठभेड़ के दौरान हिस्ट्रीशीटर दबंग अशोक यादव और उसके बेटे टिंकू यादव की गोलियों से वीरगति को प्राप्त हो गए. दो परिवारों में मातम छा गया. पुलिस डिपार्टमेंट में साथी सदमे में हैं.

पुलिस टीम ने किसी तरह अपनी जान बचाते हुए घायल सिपाही को अस्पताल पहुंचाया और इस बात की सूचना अधिकारियों को दी। हालांकि फायरिंग को देखते हुए पुलिस के आलाधिकारी गांव से दो सौ मीटर की दूरी तक किसी को जाने की इजाजत नहीं दे रही है।

थाना बिशुनगढ क्षेत्र के ग्राम धरनी धीरपुर नगरिया के रहने वाले पूर्व प्रधान पति अशोक कुमार यादव उर्फ मुन्ना लाल यादव पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर की कार्रवाई करने के बाद उसके घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा करने के लिए पुलिस टीम पहुंची थी। तभी पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। हमले में सचिन राठी नाम के एक सिपाही के गोली लग गयी। गोली लगते ही सिपाही मौके पर गिर गया।

इसको आनन–फानन पुलिस की टीम छिबरामऊ के सो शैय्या अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए रेफर कर दिया। जिसके बाद सिपाही की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। हालांकि मामला आलाधिकारियों तक पहुंचते ही मौके पर जिले भर से फोर्स भेजा गया है। जिससे गांव की घेराबंदी कर पुलिस मोर्चा संभाले हुई है। दबंगों की फायरिंग को देखते ही पुलिस ने गांव से 200 मीटर पहले ही मीडिया को रोक दिया हे। किसी को भी अंदर नही जाने की इजाजत है।

ग्राम सभा धरना धीरपुर नगरिया की पूर्व प्रधान श्यामा देवी का परिवार दबंग किस्म का बताया जा रहा है। जिसमें श्यामा देवी के पति अशोक कुमार यादव उर्फ मुन्ना लाल यादव पर हत्या सहित कई मामले पुलिस में दर्ज है। इससे पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा करने के लिए पुलिस टीम पहुंची थी। पुलिस को देखकर अशोक कुमार यादव उर्फ मुन्ना लाल यह समझा की पुलिस उसको गिरफ्तार करने पहुंची है। जिससे अशोक कुमार की ओर से पुलिस पर सीधी फायरिंग कर दी गई। जिसमें सिपाही सचिन राठी गम्भीर रूप से घायल हो गया।

Next Story