कन्नौज

कन्नौज जिला न्यायालय परिसर में फायरिंग से मचा हड़कंप

Shiv Kumar Mishra
2 Feb 2024 12:10 PM GMT
कन्नौज जिला न्यायालय परिसर में फायरिंग से मचा हड़कंप
x
Firing creates panic in Kannauj District Court premises

यूपी के कन्नौज जिले से अब एक बड़ी खबर आ रही है जहां जिला न्यायालय परिसर में फायरिंग से हड़कंप मच गया है। जिला न्यायालय परिसर में फायरिंग से अफरा तफरी का माहौल बन गया। फायरिंग कर भाग रहे युवक को वकीलों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। युवक को हिरासत में लेकर जांच में पुलिस जुटी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक कन्नौज कोर्ट परिसर में यकायक गोलियों की तड़तड़ाहट से हड़कंप मच गया। कोर्ट परिसर में फायरिंग होने से वकीलों में भी भगदड़ मच गई। अफरा तफरी के माहौल में वकीलों ने फायरिंग कर रहे युवक को धर दबोचा। युवक हत्या के मामले में गवाह है। चाचा के हत्यारों के खिलाफ गवाही देने आया था। युवक को वकीलों ने पुलिस को सौंप दिया। युवक को हिरासत में लेकर जांच में पुलिस जांचमें जुट गई है।

Next Story