
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- कानपुर
- /
- बीजेपी नेता डॉ. मुरली...
कानपुर
बीजेपी नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी भी अस्पताल में भर्ती, हालत बिगड़ी
Special Coverage News
25 Aug 2019 1:56 PM IST

x
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का बीते 24 अगस्त शनिवार को दिल्ली स्थित एम्स में निधन हो गया था, जो कि भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे और कल उन्होंने दिल्ली में एम्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने जेटली के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
खराब स्वास्थ्य के चलते अस्पताल में भर्ती
इधर भाजपा के लिए आज एक और बुरी खबर आई है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद डॉ मुरली मनोहर जोशी का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया है। जिसकी वजह से उन्हें कानपुर के एक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉ. मुरली मनोहर जोशी 85 साल के हैं।उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
Next Story