कानपुर

अटेंशन सीकिंग डिसाॅर्डर बीमारी से ग्रस्त है राहुल गांधी - श्रीकांत शर्मा

Special Coverage News
18 Dec 2018 7:29 AM GMT
अटेंशन सीकिंग डिसाॅर्डर बीमारी से ग्रस्त है राहुल गांधी - श्रीकांत शर्मा
x

कांग्रेस कुख्यात, कुशासन, करप्शन और कमीशन की जननी व रक्षा उपकरणों में दलाली के लिए जानी जाती है। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री व प्रदेश सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राफेल सौदे पर गलत बयानी के लिए कांग्रेस व राहुल गांधी को आडे हाथों लेते हुए कहा जो झूट का एटीएम है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के रूप में झूट का एक जो पहाड बनाया था उस राफेल मुददेपर सुप्रीम कोर्ट के फैसने ने उसकी हवा निकाल दी। राफेल मुददे पर जो भ्रम और झूठ का वातावरण फैलाया गया था। यह फैसला राहुल गांधी के मुंह पर करारा तमाचा है। कहा उनमें थोडी बहुत भी शर्म है, नैतिकता है तो देश से सेना से, देश की जनता से माफी मांगे, क्यों कि कांगेस का दामन दागदार है।


उन्होने कहा कांग्रेस कार्यकाल में पांच हजार करोड का नेश्ज्ञनल हेराल्ड हेराफेरी का मामला है, जिसकी जांच चल रही है। उसमें राहुल स्वयं पचास हजार के मुचलके पर चल रहे है। दूसरा जो दाग है वो 36सौ करोड का वीआईपी चाॅपर घोटाले का दाग और उसका बिचैकलया जो है उसे सात समुन्दर पार से लेकर जेल भेजा है। कहा तीसरा बडा दाग राहुल गांधी के दाम पर एयरसेल मैक्सिस डील का दाग, जिसें उस समय के वित्त मंत्री चिदम्बरम को ऐजेंसी ने आरोपी बनाया। 3500 करोड के इस स्कैम में राहुल के लाडले मित्र चिदम्बरम के पुत्र जेल जा चुके है। कांगेस अध्यक्ष बेबी है, विजय मालया राहुल गांधी की जब सरकार थी, तब एसबीआई ने उसके खाते फ्रीज कर दिये थे उसके बावजूद भी 1600 करोड उस डूबते हुए विजय माल्या को क्यों दिया गया, क्योंकि वो राहुल गांधी का बेबी था। कहा इंग्लैंड की कोर्ट ने उसके प्रत्यारोपक की भी मंजूरी दे दी है।


बहुत जल्द वह भारत की जेल की सलाखों के पीछे होगा। कहा राहुल का खुद का दामन दागदार है और वह देश के ईमानदार प्रधानंत्री पर झूठ का कीचड उछाल रहे है। कहा इटालियन सेांच की कांग्रेेस को लोकतंत्र और न्यायपलिका पर ही विश्वास नही है। कांग्रेस कुशासन, करप्शन और कमीशन की जननी है। रक्षा उपकरणों में दलाली के लिए कांग्रेस कुख्यात है जो रक्षा उपकरणों के दलाल है उनकी नींद हराम हो गयी है। कहा राहुल को अटेंशन सीकिंग डिसाॅर्डर की बीमारी है जो बच्चों को होती है लेकिन 50 साल के यदि किसी व्यक्ति को यह बीमारी है तो कांग्रेसियों को मिलकर इसका इलाज करवाना चाहिये नही तो करप्शन, कमीशन और कुशासन का कांग्रेसी जहाज लगभग डूबना तय है।

Next Story