कानपुर

विकास दुबे का साथी और बिकरू कांड के आरोपी उमाकांत ने किया चौबेपुर थाने में सरेंडर, कहा- मुझ पर रहम करें

Shiv Kumar Mishra
8 Aug 2020 10:51 AM GMT
विकास दुबे का साथी और बिकरू कांड के आरोपी उमाकांत ने किया चौबेपुर थाने में सरेंडर, कहा- मुझ पर रहम करें
x
कानपुर में हुए बिकरू कांड में आरोपी और 50 हजार का इनामी उमाकांत शुक्ला उर्फ बउउन ने शनिवार को थाना चौबेपुर में सरेंडर कर दिया। इस दौरान वह पत्नी और बच्चों को लेकर पहुंचा था। सूत्रों के मुताबिक, उमाकांत को विकास दुबे की आंख, नाक और कान कहा जाता था।

कानपुर: यूपी के कानपुर में हुए बिकरू कांड के एक आरोपी उमाकांत उर्फ बउउन ने शनिवार को चौबेपुर थाने में पत्नी और बच्चों के साथ सरेंडर कर दिया है। पुलिस को उमाकांत की काफी समय से तलाश थी। पुलिस ने कई जगह छापेमारी भी की थी लेकिन सफलता नहीं मिली थी। सूत्रों के मुताबिक, उमाकांत उर्फ बउउन को विकास दुबे की आंख, नाक, कान कहा जाता था। चौबेपुर का रहने वाले उमाकांत पुलिस की 50 इनामिया सूची में शामिल हैं। यह सभी शूटआउट में विकास दूबे के साथ शामिल थे।

पुलिस के मुताबिक, बिकरू कांड में आरोपी उमाकांत शुक्ला 50 हजार का इनामी है। शनिवार को उमाकांत ने थाना चौबेपुर में सरेंडर किया। इस दौरान वह पत्नी और बच्चों को लेकर पहुंचा था। पुलिस ने बताया कि उमाकांत ने गले में बकायदा एक तख्ती टांग रखी थी जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल किया था। साथ ही पुलिस के सामने सरेंडर की बात भी लिखी थी। पुलिस ने बताया कि एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारे गए अपराधी विकास दुबे का उमाकांत खास साथी है। पुलिस एनकाउंटर की दहशत के चलते उसने पत्नी और बच्चों के साथ सरेंडर किया है।

तख्ती पर लिखा-साहेब हम सरेंडर कर रहे

उमाकांत ने गले में टांगी तख्ती में लिखा था, मेरा नाम उमाकांत शुक्ला उर्फ बउउन पुत्र मूलचंद शुक्ला निवासी बिकरू थाना चौबेपुर है। मैं बिकरू कांड में विकास दूबे के साथ शामिल था। मुझे पकड़ने के लिए रोज पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। जिससे मैं बहुत डरा हुआ हूं। हम लोगों द्वारा जो घटना की गई थी उसका हमें बहुत आत्मग्लानी है। मैं खुद पुलिस के सामने हाजिर हो रहा हूं। मेरी जान की रक्षा की जाए। मुझ पर रहम किया जाए।

Next Story