कानपुर

बीजेपी नेता विकास दुबे को बेमतलब आज कर दिया बदनाम, खुद आकर दी सफाई बिना जाने ही उनकी फोटो की वायरल

Shiv Kumar Mishra
3 July 2020 12:28 PM GMT
बीजेपी नेता विकास दुबे को बेमतलब आज कर दिया बदनाम, खुद आकर दी सफाई बिना जाने ही उनकी फोटो की वायरल
x

सरकार के विरोध में कुछ लोग इस तरह से मौके के इंतजार में रहते हैं, कि बिना तथ्यों को जाने समझे ही चीजों को शेयर फारवर्ड करने लगते हैं। जब सच्चाई सामने आती है तो वही लोग झेंप जाते हैं।

जल्दबाजी की हद देखिये,कानपुर के कुख्यात अपराधी विकास दुबे की जगह कुछ लोग भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास दुबे की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कि तस्वीर शेयर करने लगे। और तमाम तंज भी कसने लगें। मुझे वह तस्वीर सही तो लग रही थी। मगर इस बात पर शंसय बना रहा की शेयर की जा रही तस्वीर कुख्यात विकास दुबे की है।

क्योंकि जिस विकास दुबे की तस्वीर शेयर हो रही थी। उसका बॉडी लैंग्वेज अपराधीयों जैसा नहीं था। दूसरी बात यह है कि एक हार्डकोर अपराधी को पार्टी के लोग या स्थानीय प्रशासन मुख्यमंत्री के इतने करीब कभी नहीं आने देता। खैर,भाजपा नेता विकास दुबे ने अपने फेसबुक पर आकर खुद इस बात का खंडन किया। इसलिए मामला कोई भी हो,कुछ भी शेयर करने से पहले परख लें। अधीरता आपको शर्मिंदा कर सकती है।

Next Story