
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- कानपुर
- /
- कानपुर में व्यापारी को...

उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर से अब एक बड़ी खबर आ रही है। जहां अपराध को लेकर हर समय बात बहुत होती हो तो इसी समय कानपुर में लोहा व्यापारी संजय गौड़ को लूटने के बाद बदमाशों ने गोली मारी है। तीन बाइक सवार युवकों ने गोली मारकर व्यापारी से 7 लाख लूट कर ले गए घायल व्यापारी की अस्पताल में मौत हो गई।
चुनाव से 1 दिन पहले हुई सनसनीखेज वारदात ने खोली क़ानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। आचारसंहिता लागू होने के बाद भी एक बाइक पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने लोहा व्यापारी के गोदाम में घुस गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया। यह घटना चकेरी थाना क्षेत्र के शिवकटरा के पास की है।
यह घटना उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के घर से कुछ दूरी पर ही घटी है। जहां व्यापारी को लूटकर गोली मार दी गई, घटना की जानकारी मिलते ही वे घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने इस वारदात पर नाराजगी जताई है।