कानपुर

Khushi Dubey : कानपुर के विकास दुबे केस में आरोपी खुशी दुबे को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

Shiv Kumar Mishra
4 Jan 2023 6:39 AM GMT
Khushi Dubey : कानपुर के विकास दुबे केस में आरोपी खुशी दुबे को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
x

कानपुर केस में पिछले दो वर्ष से ज्यादा समय से जेल में रह रही खुशी दुबे को सुप्रीमकोर्ट से जमानत मिल गई है। कानपुर के बिकरू कांड में आरोपी खुशी दुबे बनाई गई थी। खुशी दुबे की जुलाई 2020 में गिरफ्तार हुई थी तब से लेकर आज तक जेल में है।

जबकि पुलिस ने पहले कहा निर्दोष है बाद में जेल भेजा था। विकास दुबे कांड में पुलिस ने आरोपी बनाया था। एनकाउंटर में खुशी का पति अमर दुबे मारा गया था। वारदात के 2 दिन पहले ही खुशी की शादी हुई थी। यूपी सरकार ने जमानत का विरोध किया था।

कानपुर के बिकरु कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के सहयोगी अमर दुबे को बताया गया था। अमर दुबे का सबसे पहला इस घटना में एनकाउंटर हमीरपुर जिले में हुआ था, अमर दुबे की शादी इस घटना से महज एक या दो दिन पहले हुई थी। खुशी दुबे के हाथों के मेहंदी का रंग भी फीका नहीं पड़ा था कि उसका तो सुहाग ही उजड़ चुका था। लेकिन पुलिस ने तत्काल प्रभाव से खुशी दुबे को जेल भेज दिया।

हालांकि इस घटना को लेकर उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण समाज भी नाराज हुआ था कई संगठन इस का विरोध करते नजर आए। उसके बाद जिला न्यायालय से भी जमानत निरस्त हुई। हालांकि इस गिरफ़्तारी पर हाईकोर्ट ने नाराजगी भी व्यक्त की लेकिन उसके बाद खामोशी छा गई और खुशी दुबे को दो साल से ज्यादा वक्त जेल में ही बीत गया। आज सुप्रीम कोर्ट ने खुशी दुबे को जमानत दे डी है ।

Next Story