कानपुर

अभी अभी यूपी सरकार के Ex दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने पत्नी समेत खाई कीटनाशक दवा, विधानसभा अध्यक्ष पहुंचे अस्पताल

Shiv Kumar Mishra
16 March 2023 6:22 PM GMT
अभी अभी यूपी सरकार के Ex दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने पत्नी समेत खाई कीटनाशक दवा, विधानसभा अध्यक्ष पहुंचे अस्पताल
x
हालत बिगड़ने पर उन्हे कानपुर के रीजेंसी अस्पताल ले जाया गया।

कानपुर: अभी अभी कानपुर नगर से एक बड़ी खबर आ रही है जहां यूपी सरकार के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने पत्नी समेत कीटनाशक दवा का सेवन करने की खबर मिली है। खबर मिलते ही विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना रीजेंसी अस्पताल पहुंचे है। अस्पताल मे इलाज जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक कानपुर के बड़े भाजपा नेता गुरुविन्दर सिंह छाबड़ा उर्फ विक्की छाबड़ा ने पत्नी समेत सुसाइड का प्रयास किया है। विक्की छाबड़ा दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री हैं। विक्की छाबड़ा और पत्नी ने कीटनाशक दवाई खाने की बात सामने आई है जिसके बाद विक्की छाबड़ा और पत्नी की हालत गंभीर होने पर उन्हे रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसके बाद जनकारी मिलते ही विधानसभा के स्पीकर सतीश महाना रीजेंसीअस्पताल पहुंचे।

वही कानपुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया घटना की जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक फजलगंज एवं सहायक पुलिस आयुक्त रूपनगर मौके पर पहुंचे तब तक पड़ोसियों द्वारा गुरविंदर सिंह चावड़ा उनकी पत्नी दोनों को रीजेंसी अस्पताल में दाखिल करा दिया गया था। सहायक पुलिस आयुक्त रूपनगर के रीजेंसी अस्पताल पहुंचने पर यह मालूम हुआ कि गुरविंदर सिंह छाबड़ा और छाबड़ा एवं उनकी पत्नी दोनों के द्वारा संभवत नींद की गोलियां ली गई है। गुरविंदर की छाबड़ा की हालत ठीक है बातचीत कर रहे हैं उनका जनरल वार्ड में इलाज चल रहा है और उनकी पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है जिसके कारण उनका उपचार चल रहा है गुरविंदर सिंह द्वारा अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है निगाह रखी जा रही है।

वहीं विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने जांनकारी दी।


Next Story