कानपुर

विकास दुबे केस में आया नया मोड़, ख़ुशी दुबे को जेल में रखना पुलिस को पड़ेगा भारी

Shiv Kumar Mishra
4 Sep 2020 11:44 AM GMT
विकास दुबे केस में आया नया मोड़, ख़ुशी दुबे को जेल में रखना पुलिस को पड़ेगा भारी
x
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने ख़ुशी को गिरफ्तार कर लिया था। फ़िलहाल ख़ुशी जेल में ही है।

कानपुर: विकास दुबे मामले में हर रोज नए नए खुलासे हो रहें हैं।बिकरु गाँव में घटी रूह कंपा देने वाली घटना के बाद विकास दुबे के ख़ास गुर्गे अमर दुबे को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था।उसकी पत्नी ख़ुशी दुबे को भी घटना के बाद गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था। ख़ुशी और अमर की शादी बिकरु कांड के दो रोज पहले ही हुई थी।ख़ुशी के गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पर लगातार गम्भीर आरोप लग रहें हैं।ख़ुशी की उम्र को लेकर भी सवाल उठे थे।

अब इस मामले में जो खुलासा हुआ है वह पुलिस की मुसीबतें बढ़ा सकता है। कानपुर देहात के किशोर न्याय बोर्ड ने ख़ुशी दुबे को नाबालिग माना है। घटना के वक़्त ख़ुशी की उम्र 16 साल 10 महीने और 12 दिन थी। ऐसे में खुशी को गिरफ़्तार कर सीधे जेल में रखना कानूनी रूप से ग़लत है।

खुशी दुबे के वकील का कहना है कि पुलिस ने तथ्यों को छिपाकर ग़लत तरीक़े से गिरफ्तारी की है। हमने कोर्ट में ख़ुशी के नाबालिग होने के सबूत कोर्ट में पेश किए थे जिसकी जाँच कोर्ट ने किशोर न्याय बोर्ड को सौंपी थी। वक़ील ने कहा कि अब हम कोर्ट में ख़ुशी की जमानत के लिए अप्लाई करेंगे।

उल्लेखनीय है कि खुशी और अमर की शादी बिकरु कांड से दो दिन पहले ही हुई थी। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने ख़ुशी को गिरफ्तार कर लिया था। फ़िलहाल ख़ुशी जेल में ही है।

Next Story