कानपुर

कानपुर : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 9 लड़कियों समेत 11 लड़के गिरफ्तार, मची अफरातफरी

Arun Mishra
12 Sep 2020 3:23 PM GMT
कानपुर : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 9 लड़कियों समेत 11 लड़के गिरफ्तार, मची अफरातफरी
x
गिरफ्तार की गई लड़कियों में दो लड़कियां दिल्ली, एक असम, एक फैजाबाद व अन्य कानपुर नगर के आसपास की है।

कानपुर : यूपी के जनपद कानपुर में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। नौबस्ता पुलिस ने ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जिसमें 9 लड़कियों समेत 11 लड़कों को गिरफ्तार किया है। ये लोग ग्राहक से व्हाट्सएप कॉलिंग पर बात करते थे और व्हाट्सएप के जरिये लड़कियों की फोटो भेजी जाती थी।

कानपुर समेत 2 दिल्ली असम और फैज़ाबाद की लड़कियां गिरोह में शामिल थी। ऑनलाइन सेक्स रैकेट का संचालन आशीष कुमार और महिला साथी कल्पना गुप्ता समेत अन्य लोग करते थे। एसपी साउथ दीपक भूकर और एसपी क्राइम डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता जानकारी दी है।

कानपुर पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया में प्रकाशित हुआ था कि नौबस्ता थाना क्षेत्र में ऑनलाइन सेक्स रैकेट संचालित है। इसके संबंध में कानपुर नगर पुलिस की टीम और साइबर सेल के द्वारा कार्य करते हुए ट्विटर पर दिए गए लिंक के माध्यम से मोबाइल नंबर ट्रेस करते हुए अभियुक्त आशीष कुमार को गिरफ्तार किया गया। जिसके मोबाइल नंबर के आधार पर जानकारी प्राप्त हुई इसके द्वारा व्यापक स्तर पर ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है।

जिसमें आशीष कुमार का संपर्क राजू ईरान से है तथा राजू उर्फ ईरान का संबंध कल्पना गुप्ता नाम की महिला से है। कल्पना गुप्ता का संबंध उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली मध्य प्रदेश आदि की लड़कियों से है जो इस धंधे में लिप्त है। ग्राहक द्वारा लिंक पर दिए गए मोबाइल नंबर के माध्यम से आशीष कुमार से संपर्क किया जाता है। आशीष कुमार द्वारा उसे लड़की की फोटो दिखाकर रेट निर्धारित कर संबंधित को अवगत कराया जाता है। ग्राहक द्वारा फोटो व कीमत निर्धारण करने के बाद आशीष को जानकारी दी जाती है।

जिसके आधार पर आशीष, राजू उर्फ ईरान व कल्पना गुप्ता के माध्यम से स्थान निर्धारित कर लड़कियों को ग्राहकों से मिलवाया जाता है। इसके बाद लड़कियों को गंतव्य स्थल तक छोड़ने की जिम्मेदारी ग्राहक की होती है। उपरोक्त के आधार पर कार्य करते हुए टीम द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से बुलाए गए ग्राहक सहित नौ लड़कियों एवं 11 ब्रोकर व ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया है। जो इस सेक्स रैकेट के धंधे में लिप्त हैं। गिरफ्तार की गई लड़कियों में दो लड़कियां दिल्ली, एक असम, एक फैजाबाद व अन्य कानपुर नगर के आसपास की है।

Next Story