

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को कानपुर पहुंचे। वह यहां श्याम नगर स्थित अपने गुरू आश्रम हरिहरधाम के आश्रृम जाकर उनसे आर्शीवाद लिया। इसके बाद गृहमंत्री नगर और ग्रामीण के 109 पदाधिकारियों के साथ बैठक की और लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों के बारे में उनके साथ चर्चा की। इस दौरान राजनाथ सिंह अधिकतर पदाधिकारियों का नाम लेकर उनका हाल-चाल पूछा।
इसी दौरान एक पदाधिकारी ने उन्हें कानपुर से चुनाव लड़ने का आमंत्रण दिया। जिसके चलते वह हंस पड़े और कहा आप सभी मेहनत करें और पार्टी जिसे टिकट दे, उसे जिताने के लिए जमीन तैयार करें। मोदी और योगी सरकार की योजनओं को जन-जन तक पहुंचाएं और केंद्र में 350 से ज्यादर सीटें जितवाएं। राजनाथ के कानपुर दौर के बाद जिस तरह से उन्होंने पदाधिकारियों के साथ मंथन किया, इससे चर्चाएं जोरों पर हैं। खुद भाजपा के नेता भी मान रहे हैं कि राजनाथ सिंह आगामी लोकसभा चुनाव कानपुर से लड़ सकते हैं।