कानपुर

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री ने भारत-बांग्लादेश अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर ड्यूटी के दौरान शहीद हुए BSF के जवान शैलेन्द्र दुबे को दी, भावभीनी श्रद्धांजलि

Desk Editor
16 Oct 2021 11:37 AM GMT
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री ने भारत-बांग्लादेश अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर ड्यूटी के दौरान शहीद हुए BSF के जवान शैलेन्द्र दुबे को दी, भावभीनी श्रद्धांजलि
x
जवान के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण दिवंगत जवान शैलेन्द्र दुबे के नाम पर करने की घोषणा

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत-बांग्लादेश अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जनपद कानपुर नगर निवासी बी0एस0एफ0 के जवान शैलेन्द्र दुबे को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत जवान के परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने जवान के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण दिवंगत जवान श्री शैलेन्द्र दुबे के नाम पर करने की भी घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत जवान शैलेन्द्र दुबे के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा जवान के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी।

Next Story