कानपुर

विकास दुबे की पत्नी मीडिया पर बिफरी और बोलीं, सबका हिसाब करूंगी, जरूरत पड़ी तो बंदूक भी उठाऊंगी, देखिये वीडियो

Shiv Kumar Mishra
11 July 2020 5:05 AM GMT
विकास दुबे की पत्नी मीडिया पर बिफरी और बोलीं, सबका हिसाब करूंगी, जरूरत पड़ी तो बंदूक भी उठाऊंगी, देखिये वीडियो
x

कानपुर: पुलिस एनकाउंटर में मारे गए 5 लाख का इनामी दुर्दांत अपराधी विकास दुबे का अंतिम संस्कार कानपुर नगर के भैरों घाट स्थित विद्युत शवदाह में शुक्रवार की शाम कर दिया गया। इस दौरान विकास के बहनोई दिनेश तिवारी, पत्नी और बेटा भी मौजूद रहे। अन्य रिश्तेदारों और परिजनों ने आना मुनासिब नहीं समझा। पिता ने पहले ही इंकार कर दिया था। अंतिम संस्कार के दौरान श्मशान घाट के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात थे।

इस दौरान मीडिया को देखते ही विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे भड़क गईं। और मीडिया वालों को जमकर खरी खोटी सुनाई। गुस्से में ऋचा दुबे ने उन्हें अपशब्द तक कहे और कहा कि पहले मरवा दिया फिर मुंह चलाते हो। एनकाउंटर सही था या गलत का जवाब देते हुए ऋचा बोली- हां.. जिसने गलती की उसे सजा मिलेगी। उसके साथ सही हुआ। चले जाओ यहां से, मुझे कुछ नहीं कहना है। ऋचा दुबे ने यह तक कह डाला कि जिसने जैसा सलूक किया है उसको वैसा सबक सिखाऊंगी। जरूरत पड़ी तो बंदूक भी उठाऊंगी।

जबकि पिता ने कहा - ठीक हुआ, ऐसा नहीं होता तो कैसे शासन चलेगा? दूसरी ओर विकास के मारे जाने के खबर सुनकर उसके पिता ने कहा -ठीक किया, बहुत सही किया। अगर पुलिस ऐसे तत्वों को बढ़ावा देगी तो कैसे शासन चलेगा। अंतिम संस्कार में हम नहीं जाएगा। वह हमारा कहना नहीं मानता था। अगर मानता होता तो आज ऐसा नहीं होता। उसने हमारी कभी भी मदद नहीं की। लखनऊ में उसकी मां सरला दुबे ने भी अंतिम संस्कार में जाने से मना कर दिया था।



Next Story